ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 53 प्रतिशत को 01 जनवरी, 2025 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित के दृष्टिगत उन्हें प्राप्त होने वाले महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 53 प्रतिशत को 01 जनवरी, 2025 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया है।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस निर्णय से सातवें पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में वेतन आहरित करने वाले राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण/प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी एवं यू0जी0सी0 वेतनमानों में कार्यरत लगभग 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

महंगाई भत्ते का माह अप्रैल, 2025 के वेतन के साथ (माह मई में भुगतान) किये जाने की स्थिति में माह मई, 2025 में 107 करोड़ रुपये तथा एरियर के भुगतान पर माह मई, 2025 में 193 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नगद व्यय भार आएगा। ओ0पी0एस0 से आच्छादित कार्मिकों के जी0पी0एफ0 में 129 करोड़ रुपये जमा होंगे, तत्पश्चात माह जून, 2025 से प्रत्येक माह 107 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा।

ज्ञातव्य है कि भारत सरकार द्वारा सातवें पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में वेतन आहरित करने वाले कार्मिकों को 01 जनवरी, 2025 से मूल वेतन का 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा अनुमन्य दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान उसी तिथि से किया जाता है, जिस तिथि से भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों को अनुमन्य किया जाता है। तद्नुसार राज्य सरकार के कार्मिकों को वर्तमान में प्राप्त हो रहे महंगाई भत्ते की दर 53 प्रतिशत को 01 जनवरी, 2025 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Scroll to Top