ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय उपभोक्ता मामले

प्रधानमंत्री जी की भावनाओं के अनुरूप उ0प्र0 सोलर

एनर्जी और गेहूं खरीद में बहुत अच्छा कार्य कर रहा : मुख्यमंत्री

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी के साथ एक बैठक में पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पी0एम0 कुसुम योजना और रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत गेहूं खरीद की संयुक्त समीक्षा की।
  • केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की भावनाओं के अनुरूप उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी और गेहूं खरीद में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश अपनी ओर से अच्छा परिणाम देने का प्रयास करेगा। श्री जोशी जी ने भी उत्तर प्रदेश के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री जी को बधाई दी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बढ़ती ऊर्जा मांगों के अनुरूप कार्य करते हुए पूरे देश के लिए मॉडल बन रही है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी और केन्द्रीय मंत्री ने राज्य और केन्द्र सरकार के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जी ने केन्द्रीय मंत्री जी को ओ0डी0ओ0पी0 का उपहार और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री जी ने कहा : आज कॉमन मैन और अन्नदाता किसानों को स्पर्श करती तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश इन योजनाओं में अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश अपनी ओर से अच्छे परिणाम देगा। प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 प्रख्यापित की गई है। इसके अन्तर्गत राज्य में कम लागत की विश्वसनीय सौर ऊर्जा तक आम लोगों की पहुंच को सुनिश्चित किया गया है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश जैव ऊर्जा नीति-2022 और उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2024 भी प्रख्यापित की जा चुकी हैं।
  • उत्तर प्रदेश ने सोलर पॉलिसी के तहत वर्ष 2027 तक सौर ऊर्जा के उत्पादन में 22 हजार मेगावॉट से अधिक का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत सोलर पार्कों का विकास, कृषि फीडरों और निजी ऑन ग्रिड पम्पों के सोलराइजेशन को बढ़ावा देना, एक्सप्रेस-वे और रेलवे ट्रैक के किनारे सौर संयंत्रों की स्थापना को बढ़ावा देना सहित सौर ऊर्जा उपकरणों के निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने की कार्यवाही आगे बढ़ी है। सौर परियोजनाओं के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत भी किया जा रहा है।
Scroll to Top