उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज उनके सरकारी आवास पर टाटा संस के चेयरमैन श्री एन0 चन्द्रशेखरन ने भेंट की।
- भेंट के दौरान राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन, भविष्य की रणनीतियों तथा प्रदेश को देश-विदेश के निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाने के विषय में गहन विचार-विमर्श हुआ।
- इस अवसर पर अयोध्या में प्रस्तावित ‘टेम्पल आर्किटेक्चर म्यूज़ियम’ परियोजना की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
- यह म्युजियम न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करेगा, बल्कि राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, जेवर एयरपोर्ट परियोजना पर विचार-विमर्श हुआ। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के आर्थिक और वाणिज्यिक विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली है। इस दौरान एयर इण्डिया की सम्भावित एम0आर0ओ0 (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग) सुविधा की स्थापना को लेकर भी विस्तृत वार्ता हुई, जिससे प्रदेश में विमानन सेवा क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी और हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
