बीकानेर में रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया।

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत राम-राम कहकर की। उन्होंने कहा पहलगाम पर हुए हमले के बाद हमने अपनी तीनों सेनाओ को पूर्ण रूप से स्वतंत्र कर दिया था और उन तीनों सेनाओ ने मिलकर पाकिस्तान को भारत के सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

प्रधानमंत्री जी ने यह भी बताया कि 22 अप्रैल के हमले का जवाब हमारी भारतीय सेना ने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर के दिया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीकानेर राजस्थान गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान की सीमा के नजदीक 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया और बीकानेर बांद्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई इसके साथ ही 26000 करोड रुपए के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया।