ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

Sarkari Jobs: इस यूनिवर्सिटी में हैं प्रोफेसर और नॉन टीचिंग स्टाफ की वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई

नई दिल्ली। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 90 रिक्तियां हैं। इसमें विभिन्न विषयों के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और हेड लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और डायरेक्टर (रिसर्च इंस्टीट्यूट) के पद शामिल हैं. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भर्ती के लिए आवेदन पत्र आप विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ssvv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन ऑफलाइन करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रिक्ति विवरण

प्रोफेसर – 11 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 07 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर – 56 पद
हेड लाइब्रेरियन- 01 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरियन – 14 पद
निदेशक- 01 पद

आवेदन शुल्क- उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ 1500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी भेजना होगा। यह ड्राफ्ट किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से होना चाहिए जो वित्त अधिकारी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी को देय हो। यूपी के मूल निवासी एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।

आवेदन भेजने का पता

रजिस्ट्रार, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (एसएसवीवी), वाराणसी-221002। आवेदन के लिफाफे पर विज्ञापन संख्या-1/2021 एवं आवेदित पद का नाम, संवर्ग एवं विषय विवरण लिखना होगा।

 

Source-Agency News

Scroll to Top