ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस महीने से होगी शुरुआत, 12 से 14 साल तक के बच्चों को भी जल्द लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : कोरोना वायरस के मामले देश विदेश में बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते केंद्र व् राज्य सरकार ने भी टीकाकरण मुहिम को तेज कर दिया है। इसी बीच देश में 15-17 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन की शुरुआत के बाद अब 12-14 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना पर बने नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (NTAGI) के चीफ डॉ एन के अरोड़ा के मुताबिक मार्च से 12 से 14 के बच्चों को वैक्सीन लगेगी।

अब तक 15-17 साल के बच्चों को लगी पहली डोज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक 15-17 साल के 3.31 करोड़ बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसका मतलब, केवल 13 दिनों में ही 45% बच्चे पहली डोज के साथ वैक्सीनेटेड हैं। अरोड़ा का कहना है कि जनवरी के अंत तक 15-17 साल के 7.4 करोड़ बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग जाएगी। जिसके बाद फरवरी की शुरुआत से इन बच्चों को दूसरी डोज देना शुरू कर दिया जाएगा। महीने के अंत तक इन सबको वैक्सीन की दूसरी डोज लग जाएगी। इसके बाद 12-14 साल के बच्चों को फरवरी के आखिर से या फिर मार्च की शुरुआत से वैक्सीन देना शुरू कर सकते हैं।

अरोड़ा के मुताबिक, 12-17 साल की उम्र के बच्चे काफी हद तक वयस्क की तरह ही होते हैं। इसलिए वैक्सीनेशन की बात की जाए तो ये बच्चे सरकार की प्राथमिकता हैं। उनके अनुसार, टीनएजर्स काफी गतिशील होते हैं। इनका स्कूल और कॉलेजों में एक दूसरे से मिलना-जुलना होता है, जिससे इन्हें कोरोना संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन्हें जल्द से जल्द वैक्सीन लगाना बेहद जरूरी है। वहीं भारत बायोटेक द्वारा विकसित की गई कोवैक्सिन को भारत सरकार ने 2 से 17 साल के बच्चों के लिए इमरजेंसी में इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है। इस वैक्सीन को बच्चों पर किए गए ट्रायल में सुरक्षित पाया गया था।

Scroll to Top