ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूरा इलाका सील, दिल्‍ली में 2 लावारिस बैग मिलने से हड़कंप

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दो संदिग्ध बैग मिले हैं, जिसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया है। दिल्ली के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली हाई अलर्ट पर है। पूरे शहर में पुलिस निगरानी कर रही है। इससे पहले गाजीपुर में भी ऐसे ही संदिग्ध बैग में आईईडी बरामद हुई थी, जिसे नियंत्रित विस्फोट के जरिए निष्क्रिय किया गया था।

दो लावारिस बैगों से एक लैपटॉप, एक चार्जर और पानी की बोतल मिली है। मौके पर मौजूद पुलिस आसपास तलाशी ले रही है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह बैग किसका है और किसने इसे यहां पर रखा था। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है और मौके पर पुलिस के कई अधिकारी मौजूद हैं।

Scroll to Top