ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

CM चन्‍नी के रिश्तेदार के घर, अब तक 10.7 करोड़ रुपए बरामद,

चंडीगढ़  (मानवीय सोच): अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्‍तेदार भूपिंदर सिंह उर्फ हनी और उनके सहयोगी संदीप कुमार के फ्लैट से करोड़ों रुपये की बरामदगी के बाद सूबे की सियासत में उबाल आ गया है। ईडी ने हनी के मोहाली स्थित फ्लैट और संदीप कुमार के घर से रुपये बरामद किए हैं। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उक्त दोनों आरोपियों के घरों से दस्तावेजों के आधार पर ईडी की यह रेड अगले दो से तीन दिन तक जारी रह सकती है।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार भूपिंदर के ठिकानों पर छापेमारी में अब तक करीब 10.7 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। आज भी मोहाली में उनके ठिकानों पर छापेमारी जारी है। ईडी ने मोहाली, लुधियाना में दो जगह, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, पठानकोट समेत करीब 12 जगहों पर छापेमारी की थी और कई दस्तावेज अपने रिकार्ड में लिए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस छापेमारी को उन्हें बदनाम करने की कोशिश करार दिया है। इस मामले में कांग्रेस आलाकमान सीएम चन्नी के साथ खड़ी है। हालांकि बीजेपी ने इस मामले में कहा है कि अगर ईडी की रेड में दम नहीं है तो सीएम चन्नी घबरा क्यों रहे हैं।

सीएम चन्नी ने कहा कि यह रेड राजनीति से प्रेरित है और फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के चूक के समय में किसानों के साथ खड़ा हुआ जिसके बदले में यह कार्रवाई करवाई गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब के दौरों के दौरान इस बात का जिक्र करते रहे हैं कि अकेले पंजाब में रेत माफिया 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध कारोबार करते हैं।

Scroll to Top