ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आज से टीईटी परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क बसें शुरू, अपने पास रखें एडमिट कार्ड की 6 प्रतियां

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में 23 जनवरी को शामिल होने वाले करीब 21 लाख परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क रोडवेज बसें आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षाथियों को ये बसें तीन दिनों तक यानी 22 से 24 जनवरी रात 12 बजे तक मिलेंगी। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी बस कंडक्टर को देकर फ्री में सफर कर सकेंगे।

परिवहन निगम के एमडी आरके सिंह ने बताया कि शासन के बीते 23 दिसंबर के आदेश के तहत परीक्षार्थियों को नि:शुल्क बस सेवा मुहैया कराई जा रही है। नि:शुल्क बस यात्रा के लिए प्रदेश भर के रोडवेज अफसरों को दिशा निर्देश भेजा दिया गया है। बस में यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के तहत जितनी सीटें होंगी उतने ही परीक्षार्थी सफर कर सकेंगे।

लखनऊ समेत सात शहरों में दो दिन निशुल्क सिटी बसें चलेंगी

परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक पहुंचाने के लिए निशुल्क सिटी बसें भी चलाई जाएगी। नगरीय परिवहन निदेशालय लखनऊ समेत प्रदेश के सात शहरों में चलने वाली 800 सीएनजी और 200 इलेक्ट्रिक बसों की फ्री सेवा मुहैया कराएगा। इनमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी, मुथरा-वृंदावन व आगरा शामिल हैं। हर शहर के बस अड्डों पर परीक्षार्थियों के लिए हेल्पडेस्क बनाई गई है। टीईटी परीक्षार्थियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने वाले बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। ये भत्ता अधिकतम 300 रुपये प्रति ड्राइवर-कंडक्टर को वेतन के साथ दिया जाएगा।

UPTET से जुड़ीं नई महत्वपूर्ण तारीखें
परीक्षा की तारीख-    23 जनवरी 2022
अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख-    27 जनवरी 2022
अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख-    1 फरवरी 2022
अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख-    23 फरवरी 2022
परिणाम जारी होने की तारीख-    25 फरवरी 2022

21 लाख से ज्यादा देंगे TET परीक्षा
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए क्रमश: 1291629 और 873553 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थियों के स्कैन किए हुए फोटोयुक्त उपस्थित पत्रक केंद्र व्यवस्थापकों को 17 जनवरी तक भेजे जाने थे जिन्हें डबल लॉक में रखने के लिए प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट (उत्तर पत्रक) 20 जनवरी तक जिला मुख्यालयों को उपलब्ध कराया जा चुका है।

Scroll to Top