ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ललन सिंह ने पीएम मोदी से फिर की ये मांग

पटना (मानवीय सोच) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करके पीएम नरेंद्र मोदी से इसपर ध्यान देने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के बिना राज्य का पिछड़ापन दूर नहीं होगा।

ललन सिंह ने कहा, ‘बंटवारे के बाद बिहार के पास कोई खनिज संपदा नहीं बचा, हर वर्ष बाढ़-सुखाड़ व आपदाओं पर हजारों करोड़ खर्च होता है। माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में अपने दम बिहार बढ़ तो रहा है, पर #विशेष_राज्य के बिना पिछड़ापन दूर नहीं होगा।’ अपने ट्वीट के साथ उन्होंने #देश_के_प्रधान_बिहार_पर_दें_ध्यान हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

केंद्र सरकार से न्याय चाहिए

इससे पहले ललन सिंह ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट करते हुए बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की थी। उन्होंने लिखा था, ‘भीख नहीं न कर्जा चाहिए, #विशेष_राज्य का दर्जा चाहिए। नहीं मिला है न्याय अभी तक, केंद्र सरकार से न्याय चाहिए।’ इसके साथ भी उन्होंने #देश_के_प्रधान_बिहार_पर_दें_ध्यान हैशटैग का इस्तेमाल किया था।

बिहार बीजेपी ने खारिद की थी जदयू की मांग

काफी समय से जदयू बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रही है। पिछले दिनों से पार्टी इस मांग पर काफी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इसका कारण सहयोगी बीजेपी का मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालना माना जा रहा है। पिछले हफ्ते बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. सजय जायसवाल ने जदयू की इस मांग को यह दावा करते हुए खारिज कर दिया था कि बिहार को मिलने वाली केंद्रीय सहायता महाराष्ट्र जैसे अधिक आबादी वाले प्रांत से अधिक है।

 

 

Scroll to Top