ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमित शाह की चुनौती पर अखिलेश का जवाब, जगह और समय बताएं, हम हैं तैयार

नई दिल्ली (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं की बयानबाजी तेज होती जा रही है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने अमित शाह का चैलेंज स्वीकार करते हुए ऐलान किया कि वह हर चैलेंज के लिए तैयार हैं। वो जगह और समय बताएं।

कानून व्यवस्था के मुद्दे सपा को घेरते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव को अपने समय के आंकड़े पेश करने की चुनौती दी थी। रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, ”हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं… सच को तैयारी की ज़रूरत नहीं पड़ती… वो जगह बताएं, समय बताएं!” माना जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष की ओर से दी गई चुनौती का जवाब दिया है।

शाह ने क्या कहा था?
शनिवार को मुजफ्फरनगर में अमित शाह ने सपा प्रमुख पर हमला करने हुए कहा कि अखिलेश यादव को लाज नहीं आती। हिम्मत हो तो अपने समय के आंकड़े लेकर प्रेस वार्ता करें। योगी सरकार में लूट हत्या बलात्कार के मामलों में कमी आई है। अमित शाह ने कहा था कि सपा पार्टी आती थी तो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे। आज भाजपा के पांच साल हो गए, न जाति की बात है, न परिवार वाद की बात है, न गुंडे, माफिया, तुष्टिकरण की बात है। भाजपा के शासन में सिर्फ और सिर्फ सुरक्षा और विकास की बात है।

अमित शाह की चुनौती पर अखिलेश यादव ने बीते दिन ही कहा था कि मेरे से किसान के सवाल पर भाजपा जब चाहे बहस कर लें। उन्होंने कहा थी कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि कृषि कानून क्यों लाए थे और यह कानून अब किसानों के हक में क्यों नहीं हैं? भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा था कि इन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि इनकी वजह से 700 किसानों की जान गई है। क्या भाजपा जवाब देगी किसानों की आय दोगुनी हुई है?

Scroll to Top