सोनू सूद ने की एमटीवी रोडीज के नए सीजन को होस्ट करने की तैयारी

मुंबई (मानवीय सोच) एक्टर और वीजे रणविजय सिंह ने एमटीवी रोडीज को अलविदा कह दिया है। वह 18 साल तक शो का हिस्सा रहे। रणविजय सिंह को रोडीज की वजह से ही जाना जाता है। दोनों एक दूसरे के पर्याय बन चुके थे। एक लंबा सफर तय करने के बाद अब उन्होंने शो से खुद को अलग कर लिया है। रोडीज से रणविजय के जाने के बाद अब सोनू सूद का नाम इससे जुड़ गया है। वह इस शो को होस्ट करेंगे। कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की। एक अभिनेता होने के साथ सोनू सूद की पहचान उन्हें इस नेक काम की वजह से जाना जाने लगा है। ऐसे में उनके शो को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।

समोसा खाते हुए बनाया वीडियो

रोडीज का नया सीजन दक्षिण अफ्रीका में शूट होने वाला है। सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और रोडीज का जिक्र किया है। वह पंजाब के मोगा में हैं जहां सोनू का होमटाउन है। वह एक गुमटीनुमा दुकान पर हैं और समोसा खाते हुए वीडियो बना रहे हैं।

रोडीज होस्ट करने की पूरी तैयारी

सोनू कहते हैं कि ‘मैं रोडीज का नया सीजन होस्ट करने वाला हूं तो मैं बहुत एक्साइटेड हूं। इस साल देश के सबसे बेस्ट रोडीज होने वाले हैं इस सीजन के अंदर। साउथ अफ्रीका में होने वाला है शो, क्या पता वहां चाट समोसा हो या नहीं ऐसे में इसे खा लेना चाहिए।‘ वीडियो के साथ सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा, ‘रोडीज के साथ मेरे जीवन में एक नया रोमांच शुरू होने वाला है। यह यात्रा अलग तरह की होने वाली है।‘

रोडीज के अगले सीजन की शूटिंग इसी हफ्ते से शुरू होगी। इसका प्रसारण मार्च 2022 में हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *