ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और लिस्‍ट

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी की। इस लिस्‍ट में बस्‍ती, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया और चंदौली की 10 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

बस्‍ती की रुधौली सीट से राजेन्‍द्र चौधरी, बस्‍ती सदर से महेन्‍द्र यादव, महराजगंज की फरेंदा सीट से परशुराम निषाद, कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से उदय नारायण गुप्‍ता, कुशीनगर से राजेन्‍द्र प्रताप राव ‘बंटी राव’, देवरिया से पिंटू सैंथवार, देवरिया की बरहज सीट से विजय रावत, मऊ की मधुबन सीट से सुधाकर सिंह, बलिया की बैरिया सीट से जय प्रकाश अंचल और चंदौली की सैयदराजा सीट से मनोज सिंह डब्‍लू को उम्‍मीदवार घोषित किया है।

आज थम जाएगा पहले चरण का प्रचार 

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। पहले चरण के चुनाव के लिए आज शाम (मंगलवार) से चुनाव प्रचार थम जाएगा। 14 फरवरी को प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान होगा। 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठवें चरण का मतदान तीन मार्च और सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होगा। परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

 

Scroll to Top