ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विपक्षी पार्टी के घोषणा पत्र को मायावती ने बताया हवा-हवाई

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी समेत अन्य दलों ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है. वहीं अब बीएसपी मुखिया मायावती ने विपक्षी पार्टी के घोषणा पत्र को हवा हवाई और पाखंड़ बताया है. उन्होंने कहा, केवल बीएसपी यूपी को गड्ढा, हिंसा, दंगा मुक्त बना सकती है और राज्य में रोजगार और विकास युक्त भरोसेमंद सरकार दे सकती है.

दरअसल, बीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि एक बार फिर राज्य के लोगों को हवाहवाई बातों, वादों से ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है. जबकि, बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के चलते बदहाल जनता जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है.

बीएसपी का सत्ता में बनना एक सुखद परिवर्तन होगा

विज्ञप्ति में कहा गया कि, यूपी की जनता को ध्यान रहे कि केवल बीएसपी ही राज्य को गड्डा, हिंसा और दंगा मुक्त बना सकती है. वहीं, राज्य में रोजगार और विकास युक्त भरोसेमंद सरकार दे सकती है. बीएसपी मुखिया मायावती ने कहा कि, राज्य में बीएसपी की सत्ता का बनना एक सुखद परिवर्तन होगा. राज्य की जनता जीने के लिए हर दिन जितना तनाव, दुख दर्द झेल रही है वो अभूतपूर्ण है.

मायावती ने आगे कहा कि राज्य में सरकार की गलत नीतियों के चलते जातिवाद, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई के कारण लोगों को पलायन करना पड़ रहा है. लोग परेशान हैं और बीजेपी को यूपी में अपनी सत्ता जाते दिख रही है. उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के लोगों को सर्वजन हियात व सर्वजन सुखाय की नीतियों पर चलने वाली उनकी आजमाई बीएसपी पर ही ज्यादा भरोसा दिख रहा है कि वहीं उनके अच्छे दिन लाने में मददगार साबित हो सकती है.

 

Scroll to Top