ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अब एम्स में बिना कोरोना जांच भर्ती किए जाएंगे मरीज

नई दिल्ली (मानवीय सोच) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती होने वाले मरीजों को अब कोरोना जांच करवाने की जरूरत नहीं होगी। एम्स ने भर्ती होने वाले मरीजों और सर्जरी करवाने से पहले नियमित कोरोना जांच पर रोक लगा दी है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डीके शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आईसीएमआर के दिशानिर्देश के अनुसार यह रोक लगाई गई है। इस फैसले से उन मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें भर्ती होने या सर्जरी करवाने से पहले कोरोना जांच के लिए भटकना पड़ता था।

एम्स प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना को देखते हुए सभी विभागों से यह जानकारी मांगी गई है कि एक दिन में वे कितने नए और कितने पुराने मरीजों को चिकित्सीय सलाह दे सकते हैं। विभागवार जानकारी एकत्रित होने के बाद प्रबंधन की बैठक होगी और उसके आधार पर आगे तय होगा कि ओपीडी में कितनी संख्या के साथ चिकित्सीय परामर्श जारी रहेगा।

कोरोना की तीसरी लहर के बाद सात जनवरी से एम्स में गैर कोराना मरीजों को भर्ती करने पर रोक थी। साथ ही ऑपरेशन भी टालने पड़े थे। बीते सप्ताह एम्स प्रबंधन ने इन निर्देशों में बदलाव करते हुए भर्ती से रोक हटा ली, लेकिन इस दौरान ओपीडी के संचालन पर लगी शर्तों को फिलहाल वापस नहीं लिया है।

अन्य अस्पताल भी जारी कर सकते हैं आदेश

आईसीएमआर के आदेश का हवाला देकर जल्द ही दिल्ली के अन्य अस्पताल भी भर्ती करने या सर्जरी से पहले रूटीन कोविड जांच बंद कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग सहित अन्य अस्पताल भी इस दिशा में विचार कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार के लोकनायक, जीटीबी, जीबी पंत सहित अन्य अस्पतालों में भी यह नियम लागू हो सकता है।

Scroll to Top