ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फेसबुक पर घिनौना काम, रेड लाइट एरिया की लड़कियों से अश्लील वीडियो कॉल

जयपुर (मानवीय सोच): राजस्थान के भरतपुर जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने चार राज्यों के वांटेड ठग राहुल मेव निवासी नगला आराम सिंह थाना कैथवाड़ा को गिरफ्तार किया है। राहुल गैंग बनाकर देश के कई राज्यों में लोगों के साथ ठगी की वारदात कर रहा था। इसकी गैंग में रेड लाइट एरिया की महिलाएं भी शामिल हैं। इस गैंग से जुड़े लोग लड़कियों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से फ्रेंडशिप करते थे और फिर वीडियो चैट कर अश्लील क्लिप बना लेते थे। इसके बाद वे अश्लील वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर लोगों से रुपये वसूलते थे।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से अनेक फर्जी फेसबुक अकाउंट, अश्लील चैट, ऑनलाइन रुपयों का लेन-देन हासिल किया है। पुलिस पूछताछ में ठग ने सेक्सटॉर्शन के जरिये ठगी की अनेकों वारदातों को करना कबूल किया है। ये ठग अपनी गैंग में रेड लाइट एरिया की लड़कियों को भी रखते हैं, जिनके जरिये लोगों से अश्लील चैट कराते हैं फिर अश्लील वीडियो बनाते हैं।

कैथवाड़ा थाना प्रभारी राम नरेश मीणा के मुताबिक सूचना मिली थी की एक व्यक्ति इलाके में किसी जगह पर बैठकर लोगों को सेक्सटॉर्शन के जाल फंसा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी तो ठग भाग निकला लेकिन पीछा कर उसे गिरफ्तार किया गया।

मीणा ने कहा कि जब गिरफ्तार ठग की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक फोन मिला, जिसमें सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट बने हुए मिले। ठग के मोबाइल में लोगों के अश्लील वीडियो, गंदी चैट, लोगों को धमकियों के मैसेज, ऑनलाइन पैसों का लेनदेन भी मिला। इस ठग ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दमनदीप में इस तरह की चैट के जरिए लोगों को ठगा है। इन राज्यों की पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी।

दरअसल मेवात इलाके के ठग सेक्स चैट के जरिये लोगों को ठग रहे हैं। इसके साथ ही यहां के ठग ओएलएक्स के जरिए वाहन बेचने का झांसा देकर अपहरण कर फिरौती भी वसूल करते हैं। हालांकि पुलिस लोगों को इन ठगों से बचने के लिए जागरूक करती रहती है, लेकिन फिर भी ये दूसरे राज्यों के लोगों को जाल में फंसाकर वारदातों को अंजाम देते हैं।

Scroll to Top