ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया तीखा वार, कब्रिस्तान से वोट लें अखिलेश, बाउंड्री ही बनवाई’

शाहजहांपुर (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार में राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच आज (शुक्रवार को) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने यूपी के शाहजहांपुर में रैली की. सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव कब्रिस्तान से वोट लें, जब उन्होंने विकास के नाम पर केवल कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने का ही काम किया.

सपा अध्यक्ष ने कब्रिस्तान की बाउंड्री को बताया विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री से पूछा कि उन्होंने क्या विकास कराया तो उन्होंने कहा कि हमने कब्रिस्तान की बाउंड्री कैसे बनाई थी? उनको कब्रिस्तान की बाउंड्री से वोट मिलना है.

बीजेपी ने दिया फ्री राशन और वैक्सीन

सीएम योगी ने कहा कि उपचार, फ्री राशन, वैक्सीन, मेडिकल कॉलेज और सुरक्षा बीजेपी की सरकार दे रही है लेकिन उन्होंने सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री का विकास करने का काम किया.

सिर्फ अपने परिवार के लिए जीते हैं विपक्षी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस वाले सिर्फ अपने परिवार के लिए जीने वाले लोग हैं. इन्होंने वंशवाद को बढ़ावा दिया. अगर हम लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं तो ये जातिवाद की बात करते हैं. हम लोग विकास की बात करते हैं तो ये लोग मत और मजहब की बात करते हैं. आज यूपी में दंगा करने का दुस्साहस कोई नहीं करता है.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लिया जाता था. अयोध्या में आतंकी हमला करने वाले आतंकियों के साथ इनकी संवेदना थी. उनके मुकदमों को ये लोग वापस लेते थे लेकिन जब बीजेपी की सरकार आई तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया गया. अकेले शाहजहांपुर में 68 हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ हुआ.

 

Scroll to Top