ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा नेता का बेतुका बयान, हिजाब पर हाथ डाला तो रजिया सुल्तान बनकर तुम्हारे हाथ काट डालेंगे

अलीगढ़ (मानवीय सोच) कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे देश में फैल गया है। जगह-जगह हिजाब को लेकर मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर हिजाब मामले ने राजनीति रूप भी ले लिया है। कोई हिजाब पहनने का समर्थन कर रहा है तो कोई हिजाब को स्कूल-कॉलेज में पहनकर जाना अनैतिक बता रहा है। हिजाब विवाद की आग अब यूपी तक पहुंच चुकी है। यूपी के अलीगढ़ में हिजाब को लेकर एएमयू की छात्र-छात्राएं प्रदर्शन भी कर रही हैं। इसी बीच एक हिजाब को लेकर एक महिला सपा नेता ने बेतुका बयान भी दे डाली।

हिजाब प्रकरण में समाजवादी पार्टी की महिला सभा महानगर अध्यक्ष रुबीना खान ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अगर किसी ने हिजाब पर हाथ डाला तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे।कर्नाटक के एक स्कूल से शुरू हुआ हिजाब प्रकरण अलीगढ़ में लगातार गूंज रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी की महिला विंग की महानगर अध्यक्ष रूबीना खानम ने इस प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि यह देश की बहन बेटियों के आत्म सम्मान पर हमला है। हमारे हिजाब पर या आंचल पर हाथ डालने वाले के हाथ काट देंगे। उन्होंने कहा कि भारत विविधिताओं का देश है।

माथे का तिलक हो या सर की पगड़ी या हिजाब यह हमारी संस्कृति है। इस पर राजनीति करना नीचता की पराकाष्ठा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने की भूल न करें, महिलाओं के आंचल या हिजाब पर हाथ डालोगे तो हम झांसी की रानी या रजिया सुल्तान बनकर तुम्हारे हाथ काट डालेंगे। वही दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय ने अपने ही पार्टी के महिला महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम के बयान की निंदा की है। कहा कि मामले को तूल पकड़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

Scroll to Top