ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अवैध संबंध के चलते पैदा हुई आठवीं बेटी, जमीन पर पटककर की हत्या

बिलासपुर (मानवीय सोच) अवैध संबंध के चलते आठवीं बेटी पैदा होने पर निर्मोही मां ने जमीन में पटककर उसकी हत्या कर दी. फिर अपना कुकर्म छुपाने नवजात बच्ची के शव को गड्ढे में फेंक दिया था. ये मामला तोरवा क्षेत्र के देवरीडीह का है, तोरवा पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

दो भागों में मिला था नवजात का शव 

बीते 9 फरवरी को देवरीडीह नहरपारा में रहने वाली गुड्डी विश्वकर्मा के आंगन में दो भागों में नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ मिला था. तोरवा पुलिस मामले की जांच कर रही थी.

पुलिस को ऐसे हुआ शक 

इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि देवरीखुर्द नहरपारा निवासी राधिका यादव को कुछ दिनों पहले गर्भवती अवस्था में देखा गया था लेकिन वह अब सामान्य दिख रही है. पुलिस ने उस घर में पूछताछ की जहां वह काम करने जाती थी.

नाजायज बेटी पैदा होने पर की हत्या 

पुलिस को पता चला कि कुछ दिनों से वह काम करने नहीं जा रही है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने नाजायज बेटी पैदा होने पर लोकलाज के भय से उसकी हत्या कर शव घर के पीछे गड्ढे में फेंक देने की बात कही.

3 साल पहले घर छोड़कर चला गया था पति

दरअसल, 3 साल पहले उसका पति उसे बच्चों के साथ छोड़कर चला गया. आरोपी महिला की 7 लड़कियां थीं. उसमें से 2 की शादी हो चुकी है. एक लड़की बहन के साथ ससुराल में रह रही है. अन्य 4 लड़कियां उसके साथ रह रही हैं.

इस दौरान उसका अज्ञात व्यक्ति से नाजायज संबंध हो गया. प्रेग्नेंट होने पर उसने अबॉर्शन की कोशिश की लेकिन दवा का असर नहीं हुआ. उसने 5 फरवरी को घर में बच्ची को जन्म दिया, फिर 8 फरवरी की रात घर मे जमीन में पटककर नवजात बच्ची की हत्या कर दी और शव को घर के पीछे गड्डे में फेंक दिया था. तोरवा पुलिस उसे गिरफ्तार कर धारा 302 , 315 , 201 के तहत कार्रवाई कर रही है.

Scroll to Top