ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय बने ईशान किशन

(मानवीय सोच) इंडियन प्रीमियर लीग  के 15वें सीजन की नीलामी जारी है. मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली. इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन के लिए मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्डतोड़ बोली लगाई, मुंबई ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा.

नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय बने किशन

इसके साथ ही ईशान किशन आईपीएल के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए. इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं. वहीं मुंबई ने पहली बार नीलामी में किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई.

वाशिंगटन सुदंर और क्रुणाल पांड्या को भी मिली मोटी रकम

पिछले सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे वाशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं लंबे अर्से से मुबंई इंडियंस के लिए खेलने वाले क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया.

नहीं बिके मोहम्मद नबी

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को कई खरीदार नहीं मिला. उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था. इसके अलावा मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना, ऑस्ट्रेलियाई किकेटर स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को कोई खरीदार नहीं मिला. हालांकि, अभी इनके पास एक मौका और है.

 

Scroll to Top