ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमित शाह का हमला, ‘जो पीएम को सुरक्षित मार्ग नहीं दे सका, वो राज्य को क्या सुरक्षित रखेगा’

लुधियाना (मानवीय सोच) पंजाब में अगले हफ्ते होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह ने रविवार को जानना चाहा कि क्या मुख्यमंत्री, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने में विफल रहे हैं वो राज्य को सुरक्षित रख सकेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शाह ने लुधियाना में एक चुनावी रैली में कहा, “चन्नी साहब पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। एक मुख्यमंत्री जो भारत के प्रधानमंत्री को सुरक्षित मार्ग नहीं दे सकता, क्या वह पंजाब को सुरक्षा प्रदान कर सकता है?”

बता दें कि 5 जनवरी को, पीएम मोदी का काफिला फिरोजपुर-मोगा राजमार्ग पर एक फ्लाईओवर पर रुक गया था क्योंकि आगे का मार्ग कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लोग पंजाब में प्रधानमंत्री की यात्रा का विरोध कर रहे थे। वहीं पिछले साल नवंबर में तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद पीएम मोदी पंजाब में अपनी पहली रैली को फिरोजपुर में संबोधित करने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम को संबोधित किए बिना ही दिल्ली लौट आए।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंधमारी की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस बीच, शाह ने यह भी वादा किया कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता में आता है, तो वह नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे को रोकने के लिए चार जिलों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के शाखा कार्यालय स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि राजग सभी जिलों में एक मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल भी गठित करेगा।

पंजाब में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होने थे, लेकिन बाद में तारीख को संशोधित कर 20 फरवरी कर दिया गया। हालांकि, सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती मूल कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को होगी।

 

Scroll to Top