ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओवैसी के बयान पर सीएम योगी का पलटवार, देश शरीयत से नहीं संविधान से चलेगा

लखनऊ (मानवीय सोच) जिन्ना-गन्ना के बाद अब यूपी की राजनीति में हिजाब विवाद ने जन्म ले लिया है। कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब अब नेताओं की जुबानी जंग बन गया है। हिजाब मामले में जब ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी तो सीएम योगी ने उन पर करारा प्रहार किया।  बरेली में निकाले गए रोड शो के दौरान सीएम योगी से हिजाब मामले पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि देश संविधान से चलेगा, शरीयत कानून से नहीं।

सीएम योगी की इस प्रतिक्रिया के बाद से ओवैसी ने एक जनसभा के दौरान एक बयान दे। ओवैसी ने कहा इंशाअल्लाह एक दिन इस देश में हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी के इस बयान के बाद सीएम योगी ने उन पर हमला बोला। सीएम योगी ने ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए एक ट्विट किया। सीएम योगी ने ट्विट पर लिखा, गजवा-ए-हिन्द का सपना देखने वाले तालिबानी सोच के मजहबी उन्मादी यह बात गांठ बांध लें…वो रहें या न रहें। भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा।

यह बोले थे ओवैसी

शनिवार को ओवैसी ने एक जनसभा में कहा था कि अगर हमारी बेटियां फैसला करती हैं कि वह हिजाब पहनेंगी तो अब्बा अम्मी पहले कहेंगे तू पहन देखते हैं उन्हें कौन रोकता है। इसके बाद ओवैसी ने कहा हिजाब पहनेंगे कॉलेज जाएंगे… डॉक्टर बनेंगे…कलेक्टर, एसडीएम बनेंगे… और एक दिन याद रखना… शायद मैं जिन्दा नहीं रहूंगा लेकिन इस देश की एक बेटी हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री भी बनेगी।

Scroll to Top