ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘लड़कियों को पर्दे में नहीं रखते इसलिए होते हैं ज्यादा रेप’ कांग्रेस नेता

नई दिल्ली (मानवीय सोच) हिजाब विवाद आए दिन नया मोड़ ले रहा है. अब इस मुद्दे को एक नया एंगल देते हुए कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जमीर अहमद ने दावा किया है कि भारत में बलात्कार की दर दुनिया में ‘सबसे ज्यादा’ है. इसकी वजह उन्होंने बताई कि महिलाएं इस्लामी पोशाक हिजाब नहीं पहनती हैं इसलिए रेप ज्यादा होते हैं.

विधायक के बिगड़े बोल!

4 बार के कांग्रेस विधायक, जो बेंगलुरु में चामराजपेट  निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और एक शक्तिशाली ट्रांसपोर्टर जो नेशनल ट्रैवल्स के मालिक हैं, हिजाब पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बयान का जवाब दे रहे थे. बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान ने पहले कहा था कि हिजाब इस्लाम में ‘आंतरिक’ और ‘आवश्यक’ नहीं है.

आरिफ मोहम्मद की बातों से असहमत

जमीर अहमद ने कहा कि आरिफ मोहम्मद खान की कुछ दलीलों से असहमत हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने (आरिफ मोहम्मद खान) ऐसा क्यों कहा. इस्लाम में हिजाब गोश-ए-पर्दा है. हो सकता है, उनके (आरिफ मोहम्मद खान) के घर में कोई महिला या लड़की न हो. मुझे यकीन नहीं है, अगर उनके घर में कोई महिला या लड़की होती, तो वह जानते.

तन न ढकने को बताया रेप की वजह

अहमद ने आगे कहा, ‘हिजाब एक लड़की की सुंदरता को ढक के रखता है. यह उसकी सुंदरता को छुपाता है.’ वे बोले, ‘मेरा मानना ​​है, आज भारत में, बलात्कार की दर सबसे अधिक है. क्या कारण है? क्योंकि महिलाएं गोश-ए-पर्दा (हिजाब) के अधीन नहीं हैं. यह आज से नहीं है और यह अनिवार्य भी नहीं है. जो इसे पहनना चाहता है, उसकी सुंदरता की रक्षा के लिए, वे इसे पहनते हैं और यह आज से नहीं है. यह कई सालों से है.’

इस्लामी दुनिया में महिलाओं के कपड़े कैसे पहने जाते हैं, इस पर यौन हमले के मामलों में वृद्धि असामान्य नहीं है.

 

Scroll to Top