ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्र सरकार ने 54 चीनी ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : भारत सरकार ने चीन को एक और बड़ा झटका दे दिया है। भारत सरकार ने देश में 54 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने 54 से अधिक चीनी ऐप्स को भारतीयों की प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए प्रतिबंध लगाने के नए आदेश जारी किए हैं। इनमें से कई ऐप टेंसेंट, अलीबाबा और गेमिंग कंपनी नेटइज जैसी बड़ी चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों के हैं। 2020 में भारत द्वारा लगाए गए बैन के बाद इन ऐप्स को रीब्रांड कर भारत में लॉन्च किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने यह कहते हुए इन ऐप्स पर बैन लगाया है कि ये ऐप चीन जैसे विदेशी मुल्कों में भारतीय यूजर्स का संवेदनशील डेटा ट्रांसफर कर रहे थे। मंत्रालय ने इन ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए गूगल के प्लेस्टोर सहित शीर्ष ऐप स्टोर को निर्देश भी दिया है। एक अधिकारी ने कहा, ’54 ऐप्स को पहले ही प्लेस्टोर के जरिए भारत में यूज करने से रोक दिया गया है।’ नए आदेशों को लागू करने के लिए आईटी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69a के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है।

गौर हो कि भारत ने जून 2020 में सबसे पहले चीनी कंपनियों के ऐप्स पर बैन लगाया था। ये कार्रवाई गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद हुई थी। इस झड़प में चीन के भी 40 के करीब जवान मारे गए थे। वहीं, जून 2020 में चीनी ऐप्स पर बैन लगाने के बाद अब तक 224 ऐप्स भारत में बैन किए जा चुके हैं। पहले दौर में भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया, जिसमें टिकटॉक, शेयरिट, वीचैट, हेलो, लाइक, यूसी न्यूज, बिगो लाइव, यूसी ब्राउज़र, ईएस फाइल एक्सप्लोरर और एमआई कम्युनिटी जैसे लोकप्रिय एप्लिकेशन शामिल थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 54 ऐप्स पर बैन लगाया गया है। उसमें ब्यूटी कैमरा: स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा-सेल्फीकैमरा, इक्यूलाइजर एंड बैस बूस्टर, कैमकार्ड फॉर सेल्सफोर्स इंटरटेनमेंट, आयोलैंड 2: एसशेज ऑफ टाइम लाइट, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, एपलॉक, डुअल स्पेस लाइट शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इनमें से कई ऐप्स टेंनसेंट और अलीबाबा जैसी कंपनियों के हैं। इन ऐप्स ने अपनी ओनरशिप को छिपाया भी है। उन्हें हांगकांग या सिंगापुर जैसे देशों से भी होस्ट किया जा रहा है, लेकिन डेटा अंततः चीन में सर्वर पर जा रहा था।

Scroll to Top