ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- सपा का हाथ आतंकियों के साथ

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश चुनाव में नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का हाथ आतंकियों के साथ. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यूपी में विकास के काम किए हैं.

पीलीभीत के पूरनपुर में रैली करने पहुंचे थे योगी

सीएम योगी पूरनपुर, पीलीभीत में जन सभा करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का महौल था. अहमदाबाद सीरिल ब्लास्ट केस में कोर्ट की सुनवाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट ने 38 आतंकियों को फांसी की सजा दी. इन आतंकियों में से कुछ यूपी के भी थे. इनमें से एक आतंकी के परिवार के सदस्य के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रचार करते देखा गया. इससे एक बार फिर से साबित हो गया है कि सपा का हाथ आतंकियों के साथ.

‘सपा ने आतंकियों की पैरवी करने का काम किया’

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘नई हवा है वही सपा है.’ उन्होंने कहा कि सपा ने 2012 में सरकार बनाने के बाद पहला काम दर्जनो आतंकवादियों के मुकदमे वापस करने का किया था. इन आतंकियों ने प्रदेश भर में हमला किया था. लेकिन समाजवादियों ने इन आतंकियों की पैरवी करने का काम किया.

‘सरकार ने गरीब और किसानो के लिए किए काम’

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 2017 में सरकार बनी तो हमने पहला काम अन्नदाताओं का कर्ज माफ करने का काम किया था. गन्ना किसानों का 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. सपा ने दिव्यांगजनों, वृद्धाजनों और महिलाओं की पेंशन रोक दी थी. हमारी सरकार ने 43 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराए थे.

‘वैक्सीन को लेकर भी सपा के लोग करते थे लोगों को गुमराह’

सीएम ने कहा कि बीजेपी ने कोरोना के वक्त में फ्री में टेस्टिंग, दवा और वैक्सीन देने का काम किया. जो लोग कोरोना के वक्त वैक्सीन को लेकर गुमराह करते हुए कहते थे कि ये मोदी वैक्सीन है. आज उनके चेहरे के रंग उड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि सपा वाले रामभक्तों पर गोली चलाते थे. लेकिन हम कहते थे कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे. आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है.

 

Scroll to Top