ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

EVM में नहीं दिख रहा साइकिल का चुनाव चिन्ह

नई दिल्ली (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में आज यानी रविवार को तीसरे चरण के चुनाव की वोटिंग चल रही है. ऐसे में नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं, ईवीएम को लेकर समादवादी पार्टी ने एक बार फिर से शंका जाहिर की है. सपा ने ट्वीट किया है कि फर्रुखाबाद जिले के विधान सभा 194 बूथ संख्या 38 पर ईवीएम से उनका चुनाव चिन्ह गायब है. इसके लिए पार्टी ने चुनाव आयोग से एक्शन लेने की अपील भी की है.

‘ईवीएम पर नहीं है साइकिल चुनाव चिन्ह’

समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से से चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए लिखा कि ‘फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर ईवीएम पर साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले.

कासगंज विधान सभा पर भी आया एक मामला

इस ट्वीट के थोड़ी देर बाद ही समाजवादी पार्टी की तरफ से एक अन्य ट्वीट किया गया. इसमें कहा गया कि ‘कासगंज विधानसभा 100 बूथ नंबर 321 पर रामवीर नाम के 65 वर्षीय बुजुर्ग का वोट पहले से पड़ा है चुनाव आयोग जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लें’

पुलिस ने दिया जवाब

पार्टी की तरफ से शिकायत पर जवाब देते हुए फतेहगढ़ पुलिस की तरफ से कहा गया कि ‘थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कीराचन में बूथ संख्या 38 से सूचना प्राप्त हुई की चुनाव चिन्ह सपा का साइकिल पर बटन दबाने पर मशीन पर चुनाव चिन्ह दिखता नहीं है. इस सूचना पर संबंधित इंजीनियर व पीठासीन अधिकारी द्वारा बताया गया कि घटना असत्य है. एक वोटर ने सूचना दी कि प्रत्याशी का फोटो नहीं दिख रहा है, परंतु ईवीएम मशीन में प्रत्याशी का फोटो नहीं बल्कि चुनाव चिन्ह दिखता है जांच उपरांत सूचना असत्य पाई गई सुचार रूप से निष्पक्ष मतदान बूथ संख्या 38 ग्राम कीराचन में चल रहा है’

 

Scroll to Top