ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

निजीकरण का वरुण गांधी ने किया विरोध,

नई दिल्ली (मानवीय सोच) बीजेपी सांसद वरुण गांधी केंद्र सरकार को लेकर दिए गए बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वह ट्विटर पर आए दिन केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कुछ न कुछ लिखते रहते हैं. इसी क्रम में वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने बैंकों और रेलवे के निजीकरण के खिलाफ चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे बड़ी संख्या में नौकरियों का नुकसान होगा.

निजीकरण का किया विरोध

41 वर्षीय वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी के सांसद हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘केवल बैंक और रेलवे के निजीकरण से ही 5 लाख कर्मचारियों को ‘जबरन सेवानिवृत्त’ यानि बेरोजगार कर देगा. समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती हैं, लाखों परिवारों की उम्मीदें.’

राहुल गांधी भी उठा चुके हैं सवाल

वहीं, इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने रेलवे में निजी लोगों को आमंत्रित करने के कदम पर सरकार की खिंचाई की थी. बता दें कि 1.3 मिलियन से अधिक कार्यबल के साथ भारत का ट्रेन नेटवर्क दुनिया में सबसे बड़ा है.

बैंकों के निजीकरण का भी हुआ था विरोध

हालांकि, पिछले साल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि रेलवे का कभी भी निजीकरण नहीं किया जाएगा. देश में पिछले साल सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण की सरकार की घोषणा को लेकर भी भारी विरोध हुआ था.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी निजीकरण को लेकर था घेरा 

उस समय कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था. इसका उद्देश्य गरीबों को बैंक से लाभ दिलाना था. आज ये बैंकों का एक-एक करके विलय कर रहे हैं. निजी क्षेत्रों को इसमें शामिल किया जा रहा है. यह कुछ लोगों को लाभान्वित करने का एक और प्रयास है.

पिछले हफ्ते भी वरुण गांधी ने किया था ट्वीट

वहीं, वरुण गांधी भी विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने में लगे रहते हैं.  पिछले हफ्ते उन्होंने एक और ट्वीट किया था. इसमें लिखा था कि ‘विजय माल्या: 9000 करोड़, नीरव मोदी: 14000 करोड़ और ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़ रुपये. आज जब कर्ज के बोझ तले दबकर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है. इस महाभ्रष्ट व्यवस्था पर एक ‘मजबूत सरकार’ से ‘मजबूत कार्रवाई’ की अपेक्षा की जाती है.’

 

Scroll to Top