ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जानिए यूपी में सिविल कोर्ट न होने पर सीजेआई ने क्या कहा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) एक रोचक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक एडवोकेट से आग्रह किया कि वो एक मामले में जनहित याचिका दायर करे। सीजेआई एनवी रमन्ना की बेंच का कहना था कि यूपी के कई जिलों में सिविल कोर्ट नहीं हैं। केंद्र से कई बार जवाब मांगा जा चुका है। लेकिन स्थिति जस की तस है। कोर्ट ने PIL दायर करने के लिए मशहूर एडवोकेट एमएल शर्मा से कहा कि वो इस मामले में एक जनहित याचिका दायर करें।

बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक हालांकि, वकील ने ये दलील दी कि वो जनहित याचिका दायर करने के लिए पहले से ही सुर्खियों में हैं। उनका कहना था कि जब भी वो ऐसी याचिका दाखिल करते हैं लोग उन्हें निशाना बनाने लगते हैं। वो पहले कई बार ऐसी याचिकाओं पर आलोचना का सामना कर चुके हैं। सीजेआई ने मुस्कुराते हुए कहा कि अबकि बार वो उनसे ऐसा करने को कह रहे हैं। वकील शर्मा ने कहा कि वो आज ही इसे तैयार करके सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश कर देंगे। दरअसल, शर्मा ने ही एक मामले की पैरवी के दौरान यूपी में सिटी सिविल कोर्ट न होने की बात कही थी।

गौरतलब है कि कोलगेट और पेगासस जैसे मामलों की पैरवी करने वाले एमएल शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कई बार उनकी जनहित याचिकाओं पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने उन पर जुर्माना भी थोपा है। सांसदों के खिलाफ आरोप लगाने पर कोर्ट ने 2015 में उन्हें शोकाज नोटिस भी जारी किया था।

दिल्ली में PIL दायर करने का चलनः हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को बेवजह याचिका दायर करने के लिए एक शख्स की खिंचाई की। अदालत ने कहा कि दिल्ली में एक चलन दिखाई पड़ता है कि लोग सड़क पर चलते हुए दाएं-बाएं देखते हैं। फिर कोई जानकारी जुटाए बगैर ही जनहित याचिका दायर कर देते हैं। ये हमारा समय खराब करते हैं।

चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने कहा कि कम से कम मसले की जानकारी तो जुटानी चाहिए। अदालत एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि शाहीन बाग इलाके में अवैध निर्माण जारी है और अधिकारी भी इसमें संलिप्त हैं। बेंच ने कहा कि इस जनहित याचिका का मकसद धमकाना और धन उगाही करना है। कोर्ट की फटकार के बाद याचिकाकर्ता के वकील ने अर्जी वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार किया।

Scroll to Top