ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्तार अंसारी पर बड़ी चोट , गाजीपुर में होटल गजल की करोड़ों की जमीन कुर्क

गाजीपुर  (मानवीय सोच) यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान भी माफिया और बाहुबलियों की अवैध कमाई पर चोट का सिलसिला जारी है। विधायक मुख्तार अंसारी और उनके परिजनो के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने के साथ ही अवैध सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई भी जारी है।

गाजीपुर में बुधवार को एसडीएम सदर और सीओ सदर के साथ भारी फोर्स के साथ आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी के होटल की जमीन कुर्क कर ली गई। सदर कोतवाली के महुआबाग में स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी के गजल होटल के पिछले हिस्से की भूमि को मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की महुआबाग स्थित भूमि (प्लाट) को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। सदर सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि इस भूमि का क्षेत्रफल 381 वर्ग मीटर है। इसकी बाजार कीमत लगभग दो करोड़ 15 लाख रुपए है। सदर तहसीलदार एवं कोतवाल विमलेश मौर्या सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी इस दौरान मौजूद रहे।

होटल गजल पर चल चुका बुलडोजर 
महुआबाग स्थित गजल होटल को 235 वर्ग मीटर में बने अवैध निर्माण को  पहले ही प्रशासन ढहा चुका है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल संचालक मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों के वर्ष 2004-05 में शहर के बीच बने होटल के दूसरे तल पर 15 से अधिक कमरे और हॉल बने हुए थे।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद से होटल मलबे में तब्दील है। पत्नी और दोनों बेटों के नाम से संचालित गजल होटल के निचले हिस्से में जहां एचडीएफसी बैंक का एटीएम था तो दूसरी तरफ 15 कटरों में सर्राफ, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक और फुटवेयर की दुकानें संचालित हो रही थीं।

Scroll to Top