ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नकल के लिए डॉक्टर ने ‘मुन्‍नाभाई’ को भी छोड़ा पीछे

इंदौर  (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश के इंदौर में नकल का अजीब मामला आया है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पुराने बैच के दो स्टूडेंट मोबाइल के जरिए नकल करते पकड़े गए. मुख्य बात यह है कि इनमें से एक ने तो मुन्नाभाई का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस छात्र ने नकल के लिए माइक्रो ब्लू टूथ डिवाइस को डॉक्टर से कान में फिट करा लिया था ताकि बाहर से नजर ही न आए. उसे पकड़ने वाली टीम भी कान से ब्लू टूथ निकाल नहीं पाई.

एमजीएम कॉलेज को भी नोटिस जारी

यूनिवर्सिटी ने दोनों छात्रों का केस बनाने के साथ एमजीएम कॉलेज को भी नोटिस जारी किया है. 20 छात्रों पर एक टीचर, तब भी छात्रों तक फोन कैसे पहुंचा, नहीं पता.

इस तरह पकड़ी गई नकल 

परीक्षा शुरू होने के 65 मिनट बाद दोनों स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी के गोपनीय विभाग की उप कुलसचिव रचना ठाकुर की टीम ने पकड़ा. हद तो ये रही कि एग्जाम हॉल में 20 स्टूडेंट थे, लेकिन इन पर नजर रखने के लिए सिर्फ एक टीचर था. मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा इसका जवाब किसी के पास नहीं है. छात्रों का ये आखिरी मौका है. जबलपुर यूनिवर्सिटी शिफ्ट हो चुकी है.

फाइनल एग्जाम के छात्र थे मुन्नाभाई 

दरअसल, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से मेडिकल कॉलेज व उसके छात्र चार साल पहले ही जबलपुर की मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट हो चुके हैं. ये पुराने बैच के वे छात्र हैं, जो एटीकेटी या फेल होने की वजह से पास नहीं हो पाए, इसलिए इन्हें डी-बैच के छात्र कहा जाता है. यह इनका फाइनल एग्जाम है. इन्हें पास होने पर डीएवीवी से ही डिग्री मिलेगी. नकल प्रकरण अब कमेटी के पास भेजा जाएगा.

Scroll to Top