ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

24 घंटे में 1377 भारतीयों की यूक्रेन से वापसी, स्मृति ईरानी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार सातवें दिन भी जारी है. भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा  मिशन में भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए वायुसेना की भी मदद ली है. वायुसेना का एक विमान C-17 बुधवार सुबह 4 बजे हिंडन एयरबेस से रवाना हुआ. वायु सेना का एक और विमान, टैंट,कंबल और अन्य मानवीय सहायता सामग्री लेकर हिंडन एयरबेस से रवाना हो रहा है. इस तरह अपनी पहली उड़ान में 400 से ज्यादा भारतीय छात्रों और नागरिकों को यह विमान एयरलिफ्ट करके बुधवार शाम तक भारत ला सकता है.

24 घंटे में रवाना हुए 1377 भारतीय 

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन में फंसे 1,377 भारतीय नागरिकों को लेकर छह उड़ानें पिछले 24 घंटों में ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत भारत के लिए रवाना हुई हैं.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अलग अंदाज में किया WELCOME

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों की वतन वापसी का काम मिशन मोड में हो रहा है. केंद्र सरकार के चार-चार मंत्री यूक्रेन से सटे देशों में मोर्चा संभाले हैं. इस कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत लौटे छात्रों का स्वागत उनकी मात्र भाषा में किया ये वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल स्मृति ईरान भारत में लैंड हुई एक फ्लाइट के केबिन में पहुंची उन्होंने सबसे पहले इंग्लिश में सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा आपका भारत की धरती पर स्वागत है. आप सब बहुत बहादुर हैं. आपके माता-पिता और परिजन सिसकते हुए आपका इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने सबसे पहले मलयालम फिर बंगाली उसके बाद गुजराती और मराठी भाषा में केरल, बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के उन छात्रों का स्वागत किया जो युद्ध प्रभावित यूक्रेन  में फंसे थे. आप भी देखिए उनका ये अंदाज.

Scroll to Top