ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने बुद्धिजीवियों संग किया संवाद, मांगा एक और मौका

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी विधान सभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान रह गया है. इसके लिए 7 मार्च को वोट डाले जाने हैं. ऐसे में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मोर्चा संभाला हुआ है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने शनिवार को बुद्धिजीवियों और अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ संवाद किया.

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटती है, तो राज्य आर्थिक विकास के मामले में सबसे आगे होगा. वाराणसी के रमन निवास में आयोजित ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन’ में लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के साथ संवाद किया. प्रतिभागियों के मुताबिक, लोक सभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करने वाले मोदी ने राज्य में एक स्थिर सरकार के गठन पर भी जोर दिया, जो साहसिक निर्णय ले सके.

कई हस्ती रहे मौजूद

संवाद में पद्म भूषण विजेता शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा और बीएचयू के कुलपति सुधीर जैन सहित कई हस्तियों ने हिस्सा लिया. ‘केशव पान वाला’ के नाम से मशहूर पान विक्रेता अश्विनी चौरसिया और चाय बेचने वाले पप्पू भी संवाद में शामिल हुए, जिनकी दुकान पर मोदी ने चाय का लुत्फ उठाया था.

सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत

इसके अलावा पद्मश्री से सम्मानित पंडित हरिहर कृपालु त्रिपाठी, मशहूर बिल्डर नितिन मेहरोत्रा और विश्व प्रसिद्ध चिकित्सक कमलाकर त्रिपाठी ने भी संवाद में हिस्सा लिया. निर्यात कारोबारी रमा रमन, जिनके परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की. इस दौरान उन्होंने न तो किसी पार्टी का जिक्र किया, न ही किसी नेता का नाम लिया.

शहर ने दुनिया को दिए कई बुद्धिजीवी 

रमन के मुताबिक, मोदी ने प्रतिभागियों से कहा कि अमेरिका स्थित बोस्टन की यात्रा के दौरान उन्हें पता चला कि वहां की एक सड़क का नाम काशी के नाम पर रखा गया है, क्योंकि प्राचीन शहर ने दुनिया को कई बुद्धिजीवी दिए हैं. वहीं, संवाद में शामिल अशोक तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा सरकार को 5 साल और शासन करने का मौका मिलता है तो उत्तर प्रदेश देश में आर्थिक विकास के मामले में सबसे अग्रणी राज्य बन जाएगा.

Scroll to Top