ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन करने का आदेश, बच्ची से दुष्कर्म-हत्या करने के दोषी की फांसी पर लगाई रोक

नई दिल्ली (मानवीय सोचसुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साल 2018 में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म फिर हत्या करने के दोषी की फांसी की सजा पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत उत्तराखंड उच्च न्यायालय के जनवरी 2020 के फैसले के खिलाफ दोषी द्वारा दायर एक अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसने निचली अदालत द्वारा उसे दी गई मौत की सजा को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि अपीलकर्ता का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाए और उसकी रिपोर्ट दी जाए। न्यायमूर्ति यू यू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में अपील दायर करने का नोटिस 4 मई 2022 को वापस किया जा सकता है। आगे विचार किए जाने तक, अपीलकर्ता को दी गई मौत की सजा के प्रभाव और संचालन पर रोक रहेगी। इस संबंध में एक सूचना तुरंत संबंधित जेल को भेजी जाए।
अपीलकर्ता का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन न्याय का हित: सुप्रीम कोर्ट
शीर्ष अदालत ने कहा कि मामले में पूरी मदद करने के लिए अपीलकर्ता द्वारा जेल में रहते हुए किए गए काम की प्रकृति के बारे में संबंधित जेल प्रशासन की रिपोर्ट 25 अप्रैल तक उसके समक्ष रखी जाए। हम यह भी महसूस करते हैं कि न्याय का हित यह निर्धारित करता है कि हम अपीलकर्ता का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन प्राप्त करें।

पीठ ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के निदेशक को अपीलकर्ता के मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए एक टीम गठित करने और 25 अप्रैल तक एक रिपोर्ट भेजने को कहा। शीर्ष अदालत, जिसने मामले को 4 मई को आगे के विचार के लिए पोस्ट किया, ने कहा कि जेल अधिकारी अपीलकर्ता की पहुंच और उचित मूल्यांकन की सुविधा में पूरा सहयोग देंगे।

क्या है मामला?
अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता के पिता की शिकायत पर जुलाई 2018 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें कहा गया था कि जब वह लापता हुई तो उसकी बेटी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसने कहा कि जब शिकायतकर्ता ने अन्य बच्चों से अपनी बेटी के बारे में पूछताछ की, तो उसे बताया गया कि आरोपी उसे अपनी झोपड़ी की ओर ले गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पीड़िता का शव आरोपी की झोपड़ी में मिला, जो एक मजदूर था और एक निर्माण स्थल पर रहता था। सुनवाई के दौरान आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया और कहा कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। हाईकोर्ट ने कहा था कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में सफल रहा है कि आरोपी ने असहाय पीड़िता की हत्या रेप के बाद की थी।

 

Scroll to Top