ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दयाशंकर सिंह को बधाई देने वाले एसओ पर कार्रवाई, वायरल वीडियो का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

बलिया (मानवीय सोच) यूपी की मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री की बधाई देने वाले बलिया के दुबहड़ थाने के एसओ पर चुनाव आयोग की गाज गिर गई है। बलिया के एसपी ने चुनाव आयोग के निर्देश पर एसओ राजकुमार सिंह को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई देने वाला एसओ का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

क्या है पूरा मामला
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्‍वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह का के भाजपा ने इस बार बलिया की सदर सीट से मैदान में उतारा है। यहां छठे चरण में 3 मार्च को मतदान हुआ था। मतदान से दो दिन पहले दयाशंकर सिंह अपने समर्थकों के साथ दुबहड़ थाना क्षेत्र के अखार निवासी पूर्व जिपं सदस्य पिंटू सिंह के पिता के निधन पर पूछार करने गये थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियों पर हमला हुआ था।दयाशंकर सिंह ने माफिया और मऊ सदर से विधायक मुख्तार अंसारी के लोगों पर हमले का आरोप लगाया था।

मामले की शिकायत दुबहड़ थाने में की गई। इसी दौरान दुबहड़ के थानेदार राजकुमार सिंह दयाशंकर सिंह के पास पहुंचे और अपना परिचय देते हुए उन्‍हें कैबिनेट मंत्री बनने की शुभकामना देते हुए कहा कि अब ‘सर मैं एसएचओ हूं। आपको कैबिनेट मंत्री की शुभकामना देते हुए एस्‍कॉर्ट करने चल रहा हूं पहली बार।’ थानेदार का इस तरह से दयाशंकर को बधाई देने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया। इसके बाद वहां से मंगलवार को आदेश के बाद एसपी ने दुबहड़ के थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया।

 

Scroll to Top