ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बनारस में ईवीएम पर बवाल, अधिकारी को निर्वाचन कार्य से हटाया

वाराणसी  (मानवीय सोच) ईवीएम विवाद को लेकर हुए बवाल और विवाद के बाद प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। ईवीएम के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए एडीएम आपूर्ति नलिनीकांत सिंह को निर्वाचन कार्य से हटा दिया गया है। कल मतगणना स्थल पर भी उनके जाने पर रोक लगा दी गई है।

पूरे विवाद के लिए प्रशासन ने माना कि पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल से मंगलवार को बिना किसी सूचना के प्रशिक्षण के लिए ईवीएम ले जाई गई थी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विवाद के बाद कराई जांच में पाया कि नोडल अधिकारी की ओर से लापरवाही कई गई है। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

अब ईवीएम के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त व राजस्व संजय कुमार को बनाया गया है। एडीएम आपूर्ति को आदेश दिया गया है कि ना तो वह निर्वाचन कार्य में भाग लेंगे और ना ही वह मतगणना स्थल पर जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक देर शाम तक निर्वाचन आयोग की तरफ से भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल के पास सपाइयों ने प्रशिक्षण के लिए जा रही ईवीएम लदी पिकअप गाड़ी पकड़ने के बाद हेराफेरी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। मंडी के मेन गेट समेत परिसर में जगह-जगह सपाई धरने पर बैठ गए थे। बैरिकेडिंग तोड़कर ईवीएम वाले स्ट्रांग रूम में दो बार घुसने की कोशिशों में सुरक्षाबलों से धक्कामुक्की हुई थी।

नारेबाजी के बीच मंडी के सामने पांडेपुर-पहड़िया रोड पर जाम लगा दिया था। पथराव भी किया गया था। शाम छह बजे के आसपास शुरू हुआ प्रदर्शन। बवाल पहड़िया से पीलीकोठी तक पहुंच गया था। वहां भी प्रदर्शन हुआ था। प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया और भोर में करीब तीन बजे पिकअप पर लदी सभी ईवीएम को प्रत्याशियों के सामने ही खोल-खोल कर दिखाया। इसके बाद सभी प्रत्य़ाशी संतुष्ट हुए और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। हालांकि ईवीएम की मूवमेंट को लापरवाही मानते हुए नोडल अधिकारी को निर्वाचन के कार्यों से हटा दिया गया है।

 

Scroll to Top