ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोनभद्र में मतपत्र बरामदी के मामले में एसडीएम पर कार्रवाई, हटाए गए,

सोनभद्र  (मानवीय सोच) सोनभद्र के घोरावल में बने मतगणना केंद्र परिसर में मतपेटी और मतपत्र लदी गाड़ी मिलने के मामले में एसडीएम पर कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने एसडीएम को हटा दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सोनभद्र के मामले को इसे उठाया और बड़ा मामला बताया था।

राबर्ट्सगंज के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम तक मंगलवार दोपहर में जा रहे एसडीएम लिखे वाहन में बैलेट पेपर मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया था। सपा-बसपा प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम सीज होने के बाद बैलेट पेपर अंदर होने पर मतगणना में निष्पक्षता होने में संदेह जताया। उन्होंने हंगामा किया था।

सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि मतगणना स्थल के बाहर वे निगरानी में बैठे हुए थे। इस दौरान दो वाहन आये। मतगणना स्थल से कुछ पहले दोनों वाहन चालक चाय पीने के लिए रुके तो उन्होंने देखा कि सूमो में बड़े-बड़े बोरे रखे हुए हैं। शक होने पर उन्होंने बोरे को खोला तो अंदर बॉक्स था।

उस पर बैलेट पेपर लिखा देख उन्होंने दोनों वाहनों को रोक लिया। वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, प्रत्याशी अविनाश कुशवाहा और रमेश दुबे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने मतणगना की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर हंगामा शुरू कर दिया। बसपा प्रत्याशी व कार्यकर्ता भी वहां जुट गए।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब स्ट्रांग रूम सील हो गया। परिसर में किसी की भी आवाजाही पर रोक है तो अब बैलेट पेपर कैसे और कहां से आया। इससे तो मतगणना की निष्पक्षता संदिग्ध है। घोरावल के एडीएम रमेश कुमार से उन्होंने मांग की कि स्ट्रांग रूम की निगरानी की पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुमति दी जाए।

एसडीएम ने उन्हें समझाया कि ईवीएम में जो पेपर और चुनाव की स्टेशनरी बची थी उसे ही ले जाया जा रहा है। निगरानी की अनुमति पर जिला निर्वाचन अधिकारी फैसला करेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा दिखाई गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।

Scroll to Top