ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, अधिकारी खुद कह रहे EVM बदलने की बात तो क्यों नहीं हो रहा एक्शन

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश चुनाव  के नतीजे आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी  को इस बार भी भारी बहुमत मिला है. लेकिन इस बीच ईवीएम पर एक बार फिर से आरोप लग रहे हैं. समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव  नतीजों से पहले से ही ईवीएम को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. शनिवार को फिर से अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर हमला बोला है. सपा मुखिया ने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से गुहार भी लगाई है.

ईवीएम को लेकर सपा प्रमुख ने उठाए सवाल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसे कथित तौर पर दो अधिकारियों के बीच की बातचीत बताया जा रहा है. वायरल ऑडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी खुद ईवीएम बदलने की बात कर रहे हैं. इसी ऑडियो को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि जब अधिकारी खुद कह रहे हैं कि ईवीएम बदला गया तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है.

राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे. किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है.’

इन दिनों वायरल हो रहा है ऑडियो

गौरलतब है वायरल ऑडियो में अधिकारी कह रहा है कि बिहार में भी ऐसा ही हुआ था, यहां भी ऐसा ही हो रहा है. अपने आप को अधिकारी होने का दावा करने वाले शख्स ने कहा कि ‘हमने इसपर बात करने की कोशिश की थी, तो सबसे पहले एसएचओ ने धमका दिया, बोला कि नौकरी करना है कि नहीं. बाल बच्चे वाला आदमी हूं.’

 

Scroll to Top