ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सात सालों से मुआवजे का इंतजार, हाईटेंशन लाइन के टावर पर सतना के किसानों ने बिछाई खाट

सतना  (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक गांव के किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध शुरू कर दिया। किसान मुआवजे की मांग को लेकर अधिकारियों के बर्ताव से नाराज थे। सतना जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर स्थित गांव पिथौराबाद के किसान अधिकारियों के बर्ताव से नाराज होकर बिजली की हाई टेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गए। यही नहीं उन्होंने टावर पर ही खाट बिछा ली। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में किसान राम नाथ कोल यह कह रहे हैं कि मुआवजा नहीं मिलेगा तो मैं यहीं से कूद जाऊंगा। इनके अलावा भागीरथ द्विवेदी और कमलभान उरमलिया भी टावर में चढ़ गए। कमल भान ने बताया कि मुआवजा का आदेश हो चुका है इसके बाद भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) उचेहरा के पास जाने पर भगा दिया जाता है। इसके अलावा पावर ग्रिड के अधिकारी तो दुत्कारते हैं।

सात साल बात भी नहीं मिल मुआवजा
असल में इन किसानों के खेत से मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन की लाइन गई हुई है और खेत में ही टावर भी खड़ा है। 2015 में इस टावर को लगाया गया था लेकिन 7 साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला पाया है, जबकि तत्कालीन सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने 12 लाख रुपए प्रति टॉवर और 3 हजार रुपये प्रति मीटर तार बिछाने का मुआवजा पारित किया था। इसके बाद भी किसानों के खाते में पैसा नहीं आया है। तब से लेकर अब तक किसान सात बार टॉवर पर चढ़े हैं और इस बार खाट बिछा कर वहीं बैठ गए हैं। वीडियो वायरल होने के कुछ घण्टों बाद राजस्व विभाग और पॉवर ग्रिड के अफसर मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझने का प्रयास शुरू हो गया।

Scroll to Top