ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रैपिड रेल की पहल झलक आई सामने, जानिए अंदर क्या-क्या सुविधाएं होंगी

गाजियाबाद  (मानवीय सोच)  दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर अगले साल मार्च में शुरू हो जाएगा। इसके बाद पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई गांव के बीच रैपिड रेल चलने लगेगी। यह खंड 17 किलोमीटर लंबा है। इसके 6 महीने बाद मुरादनगर से मेरठ के परतापुर तक रैपिड रेल चलाने की तैयारी है। तीसरा खंड इसके बाद साहिबाबाद से दिल्ली के बीच शुरू होगा। वर्ष 2025 में सबसे आखिरी में रैपिड रेल मेरठ शहर के अंदर चलने शुरू होगी।

एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह ने बुधवार को रैपिड रेल परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक खंड साहिबाबाद से दुहाई गांव तक सिविल का कार्य पूरा कर 90 फीसदी पूरा हो गया है। अगले दो माह में रेल के कोच आने शुरू हो जाएंगे, इनका निर्माण गुजरात में कराया जा रहा है। मई से ट्रायल का काम शुरू होने लगेगा। दिसंबर में फुल ट्रायल किया जाएगा। इसके हर छह माह बाद रैपिड रेल के सभी खंड एक-एक करके खोले जाएंगे। रैपिड रेल 5 से 10 मिनट के अंतराल में चलेंगी। रात में केवल 6 घंटे के लिए रैपिड रेल सेवा को बंद रखा जाएगा।

रैपिड रेल के कोच का मॉडल दिखाया गया

रैपिड रेल के कोच का मॉडल भी दिखाया गया। सभी कोच वातानुकूलित होंगे और उनमें सभी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। इन कोचों में वाई-फाई और चार्जिंग पॉइंट भी जगह-जगह पर दिए गए हैं। रैपिड रेल 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। ब्रेक लगाते समय ट्रेन में झटका भी नहीं लगेगा। ट्रेन संचालन का पूरा सिस्टम कंप्यूटराइज रहेगा। यदि कोच में सवारी नहीं है तो ऑटोमेटिक उसकी लाइट अपने आप बंद हो जाएंगी।

ट्रेन में कुल 6 कोच होंगे और महिलाओं के लिए एक कोच आरक्षित रहेगा। यह रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ तक 55 मिनट में पहुंच जाएगी। दिल्ली से मेरठ तक यह प्रोजेक्ट 82 किलोमीटर लंबा है।

रैपिड रेल में मरीजों के लिए भी खास इंतजाम

विनय कुमार ने बताया कि रैपिड रेल में मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। मरीज स्ट्रैचर सहित रैपिड रेल में सफर कर सकेंगे। इसके लिए उनसे कोई अतिरिक्त किराया नहीं वसूला जाएगा।

Scroll to Top