ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर अखिलेश यादव का ऐसा बयान

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सुर्खियों में छाई हुई है. वहीं, विपक्ष इस फिल्म को लेकर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहा है. इस क्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है.

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर अखिलेश का सवाल

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने खुद सवाल पूछकर भाजपा को घेरने की कोशिश की. उन्होंने पूछा, क्या लखीमपुर फाइल्स भी बनेगी? अखिलेश ने कहा कि लखीमपुर-खीरी में किसानों को गाड़ियों से रौंदा गया तो इस पर फिल्म क्यों नहीं बन सकती. अखिलेश यादव ने ये बातें सीतापुर के महमूदाबाद में कहीं. यहां उन्होंने कहा कि लखीमपुर फाइल्स भी बननी चाहिए.

बिहार में भी टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’

बता दें कि कश्मीरी पंडितों के दर्द पर बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म सर्खियों में बनी हुई है. कई राज्यों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में टैक्स फ्री कर दिया है. अब नीतीश कुमार सरकार ने फिल्म को बिहार में भी टैक्स फ्री कर दिया है. फिल्म बिना प्रमोशन के ही जबरदस्त कारोबार कर रही है. सबसे पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को टैक्स फ्री किया था.

कई भाजपा शासित राज्यों ने फिल्म को किय टैक्स फ्री

अब तक ‘द कश्मीर फाइल्स’ सात भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा फिल्म कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में भी टैक्स फ्री हो चुकी है. मध्य प्रदेश सरकार ने तो प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया. राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मी ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने जाने के लिए छुट्टी ले सकते हैं. इसके लिए बकायदा डीजीपी को निर्देश जारी किया गया है.

Scroll to Top