ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

होली के दिन जुमे की नमाज का समय बदला

लखनऊ  (मानवीय सोच) इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए मस्जिदों से शुक्रवार को होली के मद्देनजर जुमे की नमाज का वक्त बदल गया है। मौलानाओं ने लोगों से अपील करते हुए होली और शब-ए-बारात को लेकर सलाह दी है। इसके बाद लखनऊ में जामा मस्जिद ईदगाह, मस्जिद ऐशबाग, अकबरी गेट पर एक मीनारा मस्जिद, मस्जिद शाहमीना शाह और मस्जिद चौक जैसी कुछ प्रमुख मस्जिदों सहित कम से कम 22 मस्जिदों ने जुमे की नमाज का समय दोपहर 1.30 बजे के बाद कर दिया है।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगीमहल और लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि चूंकि होली, शब-ए-बारात और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है, इसलिए देश की गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए।
उन्होंने मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय आगे बढ़ाने की अपील की है और मुसलमानों को उस दिन अन्य मस्जिदों में जाने के बजाय अपने-अपने इलाके की मस्जिदों में नमाज अदा करने को कहा है ।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने उसी दिन शब-ए-बारात भी पड़ने के कारण मुसलमानों से कहा है कि वह होली खेलने का वक्त शाम पांच बजे समाप्त होने के बाद ही मस्जिदों और अपने प्रियजनों की कब्रों पर जाएं और आतिशबाजी न करें।

गौरतलब है कि चार वर्ष पहले भी कई पर्व एकसाथ पड़े थे और तब भी मौलवियों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए जुमे की नमाज का समय बदल दिया था।

 

Scroll to Top