ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब में लॉन्च होगी ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन

पंजाब  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री भगवंत मान शपथ लेने के बाद से ही ऐक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ लेने वाले भगवंत मान ने राज्य में ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च करने का फैसला लिया है। यह हेल्पलाइन भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को लॉन्च की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि इसके जरिए लोग वॉट्सऐप पर भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत कर सकेंगे।

भगवंत मान ने ट्वीट कर अपने इस फैसले की जानकारी दी है। भगवंत मान ने लिखा, ‘भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सुबह ही ट्विटर पर जानकारी दी थी कि वह एक ऐतिहासिक फैसला लेने जा रहे हैं, जो आज तक राज्य में नहीं लिया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान भी भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया था और सत्ता में आने पर ऐसे मामलों में सख्त ऐक्शन लेने की बात कही थी। अब भगत सिंह के शहीदी दिवस पर ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च करके भगवंत मान बड़ा संदेश देने की तैयारी में हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी ने राज्य में भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर की नीतियों पर आगे बढ़ने की बात कही है। शपथ के मौके पर भगवंत मान ने ऐलान किया था कि राज्य के किसी भी दफ्तर में सीएम की तस्वीर नहीं बल्कि भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर की फोटो होगी।

Scroll to Top