ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेठी में रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

अमेठी  (मानवीय सोच) अमेठी में होली पर रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में आपस में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 2 लोगों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया है। मौके पर डीएम व एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

जिले के जामो थाना क्षेत्र के रेवड़ापुर मजरे बाबूपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर टोलियों में लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें 8 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक पक्ष के 38 वर्षीय अखंड प्रताप सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह तथा दूसरे पक्ष के 42 वर्षीय  शिवराज पासी पुत्र नीमर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही एक पक्ष के जगन्नाथ सिंह व देवबहादुर सिंह पुत्रगण चंद्रिका सिंह को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

दूसरे पक्ष के सर्वेश व प्रमोद पुत्रगण शिवराज, शिवानी पुत्री देवराज व राजकुमारी पासी पत्नी शिवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राजकुमारी व सर्वेश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी दिनेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना अध्यक्ष जामो को मामले में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस संबंध में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Scroll to Top