ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

वाराणसी(मानवीय सोच) होली के मौके पर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में प्राचीन शिव मन्दिर में शरारतीतत्वों ने तोड़फोड़ की है। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक नीलरतन पटेल थाने पहुंचे और पुलिस को अराजकतत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

बताया जाता है कि शिव मन्दिर के दरवाजे पर स्थापित नन्दी जी की मूर्ति, हनुमान जी का चांदी का मुकुट और दानपात्र आदि को क्षतिग्रस्त किया गया है। दिव्यांग दिनेश सिंह मन्दिर पर रहकर पूजा पाठ व देख भाल करते है। उनका आरोप है कि मन्दिर के थोड़ी दूरी पर होलिका दहन कर लौट रहे गांव के ही एक बस्ती के कुछ शरारतीतत्व पहुंचे और मन्दिर में तोड़फोड़ करने लगे। दिनेश ने विरोध किया तो शरारतीतत्व उलझ कर धमकाने लगे।

दिनेश ने ग्रामीणों को बुलाकर थाने पर सुचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष ने रात में ही मौका मुआयना किया। शुक्रवार की सुबह मन्दिर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। भाजपा सेवापुरी मण्डल अध्यक्ष यतीश तिवारी ने इसकी सुचना सेवापुरी विधायक को दी। इस पर ग्रामीणों संग भाजपा विधायक नीलरतन पटेल भी थाने पहुंचे।

थानाध्यक्ष को शरारतितत्वों के खिलाफ कड़ी करवाई का निर्देश दिया। ग्रामीणों संग लालपुर गांव भी पहुंचे और मन्दिर को देखा। विधायक ने कहा कि होली सबके मेल जोल का त्यौहार है। इस अवसर पर जिसने भी मन्दिर पर भगवान के साथ यह कृत्य किया है वह क्षम्य नही है। उसके खिलाफ कड़ी करवाई होगी।

उधर, थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि रात में होलिका दहन से लौट रहे कुछ लोग जाकर मन्दिर पर विवाद किये थे। उसी में झगड़े के दौरान सब हुआ है। मुकुट व अन्य सामान तालाब के पास से मिल गया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिनेश सिंह की तहरीर पर आठ नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच चल रही है।

 

Scroll to Top