ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, वायरल होने के बाद चमकी ‘रनिंग बॉय’ प्रदीप की किस्मत

यूपी (मानवीय सोच) रात के वक्त दौड़ लगाने वाला प्रदीप वायरल जगत का नामचीन चेहरा बन चुका है. प्रदीप का दौड़ते वक्त बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. अगली सुबह प्रदीप देश ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी मशहूर हो गया. अब यूपी की योगी सरकार ने वायरल रनिंग ब्वॉय के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है.

तंगहाली में भी नहीं टूटा प्रदीप मेहरा का जज्बा

वायरल वीडियो में प्रदीप मेहरा ने कहा था कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और मां भी बीमार है. मां का इलाज 2 साल से दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है. वह खर्च चलाने के लिए एक फूड प्वाइंट में काम करता है. उसने बताया था कि काम से समय न मिलने की वजह से वह रनिंग प्रैक्टिस के लिए ऑफिस से घर तक दौड़ कर जाता है. वह दौड़कर लगभग 10 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करता है. प्रदीप की इन बातों से अब लगभग सोशल मीडिया से जुड़े हर शख्स को पता चल चुका है. सभी प्रदीप के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

अब योगी सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

प्रदीप मेहरा का संघर्ष और उसके जुनून के बारे में जानने के बाद यूपी सरकार ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है. प्रदीप को आज मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई ने अपने दफ्तर में बुलाया. डीएम ने प्रदीप और उसके भाई से लगभग 15 मिनट तक बात की और उसकी दिक्कतों को तसल्ली से सुना.

डीएम सुहास एलवाई से प्रदीप की लंबी बातचीत

डीएम से बातचीत में प्रदीप ने बताया कि वह 12वीं पास है और ग्रेजुएशन में दाखिला नहीं ले सका है. उसकी इच्छा है कि वह देश की सेवा के लिए इंडियन आर्मी ज्वाइन करे, जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रहा है.

प्रदीप को आगे की पढ़ाई के लिए गाइड करेंगे डीएम

प्रदीप ने डीएम को बताया कि वीडियो वायरल होने के उसे कई संस्थान और कॉलेज से पढ़ाई के लिए ऑफर मिला है. सभी संस्थान उसे अपने यहां फ्री में दाखिला देने के लिए तैयार हैं. डीएम ने प्रदीप से कहा कि वह प्रदीप को बताएंगे कि उसे किस कॉलेज में दाखिला लेना चाहिए और उसके करिअर काउंसलिंग की भी बात कही.

बीमार मां के इलाज में भी मिलेगी मदद

प्रदीप की बीमार मां के बारे में भी डीएम ने सवाल पूछे. बता दें कि प्रदीप की मां टीबी से जूझ रही हैं. उनका बीते दो साल से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. डीएम ने प्रदीप की मां के इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज लिए हैं. डीएम ने प्रदीप से कहा कि वे गौतम बुद्ध नगर के अस्पताल में मां की सारी रिपोर्ट दिखाएंगे और संभव हुआ तो उनकी मां का इलाज भी यहीं करवाएंगे. बताते चलें कि डीएम सुहास एलवाई खुद भी एक ओलंपिक पदक विजेता हैं.

 

Scroll to Top