ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी के बुल्डोजर का असर, डर से रेप के आरोपी ने 2 घंटे में ही कर दिया सरेंडर

यूपी (मानवीय सोच) असेंबली चुनाव में बंपर जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने अभी तक सीएम पद की शपथ भी नहीं ली है. इससे पहले ही यूपी पुलिस  ने अपराधियों के खिलाफ फिर से जोरदार अभियान शुरू कर दिया है. यूपी पुलिस ने रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए ऐसी ट्रिक अपनाई कि उसने घटना के कुछ समय बाद ही सरेंडर कर दिया.

शौचालय में महिला से रेप का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के प्रतापगढ़ जिले में शुभम मोदनवाल नाम का आदमी रहता है. वह प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक शौचालय चलाता है. आरोप है कि उसने शनिवार को शौचालय में फ्रेश होने आई एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद आरोपी हुआ फरार

पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो पहले उसने पीड़िता का मेडिकल कराया. उसमें रेप की पुष्टि होने के बाद सीनियर अधिकारी सकते में आ गए. पुलिस की एक टीम आरोपी शुभम मोदनवाल के घर पर रेड करने के लिए भेजी गई लेकिन वह फरार मिला.

पुलिस ने बुल्डोजर से घर गिराने की धमकी दी

उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने कई जगह दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया. इसके बाद पुलिस अफसरों ने मामले में सख्त रुख अपनाने का फैसला किया. इसके बाद पुलिस अफसर बुल्डोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गए और उसके घरवालों को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में शुभम ने सरेंडर नहीं किया तो उसका घर गिरा दिया जाएगा.

धमकी के 2 घंटे बाद ही कर दिया सरेंडर

यह चेतावनी देने के बाद पुलिस  टीम बुल्डोजर के साथ उसके घर के सामने जम गई. घरवालों ने परिचितों के जरिए यह जानकारी शुभम मोदनवाल तक पहुंचाई तो अपना घर गिराए जाने की खबर से वह घबरा गया. उसने चेतावनी दिए जाने के 2 घंटे के अंदर ही पुलिस को सूचना दे दी कि वह शहर की भगवा चुंगी पर मौजूद है. इसके बाद पुलिस टीम ने चुंगी पर जाकर उसे अरेस्ट कर लिया.

लोग कर रहे पुलिस की तारीफ

पुलिस के इस बुल्डोजर अभियान की शहर के लोग तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ पुलिस को ऐसा ही सख्त रुख अपनाना चाहिए. इससे जहां उनमें कानून के प्रति खौफ बढ़ेगा, वहीं वे गलत काम करने से भी बचेंगे.

 

Scroll to Top