ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आगरा एक्सप्रेसवे पर बनेंगी 15 पुलिस चौकियां, 255 पद सृजित किए

लखनऊ (मानवीय सोच) आगरा एक्सप्रेस वे पर 15 पुलिस चौकियां स्थापित होंगी और इसके लिए 255 पदों का सृजन किया है। हर चौकी पर एक उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और 14 आरक्षियों के पदों की तैनाती होगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी कर दिया है। पुलिस चौकियां इटावा के ऊसाराहार में कुदरैल, फतेहाबाद में लुहारी और डौकी के नदौता, उन्नाव के बांगरमऊ में देवखरी आदि में स्थापित होंगी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की 264 किलोमीटर सड़क तैयार
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में और तेजी आई है। रिकार्ड समय के अंदर 264 किमी. लंबाई में विटुमिन्स स्तर (डीबीएम) का काम पूरा हो गया है यानी इंतनी सड़क पूरी तरह बना दी गई है। इस एक्सप्रेसवे का 90 फीसदी भौतिक निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष 10 फीसदी काम भी पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में यूपीडा मुख्यालय पर 73वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें मरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए मुख्यालय का निर्धारण, तकनीकी स्टाफ और फील्ड स्टाफ के लिए भवन, वाहन तथा फर्नीचर इत्यादि की आवश्यकता के प्रस्ताव पर निदेशक मंडल ने अनुमोदन दिया। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

निदेशक मंडल की बैठक में अवनीश कुमार अवस्थी ने बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तीव्र गति से चलने पर प्रसन्नता जाहिर की। वर्तमान में इस एक्सप्रेस वे का 90 प्रतिशत से अधिक भौतिक निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। बैठक में बन्देलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना में चेंज ऑफ स्कोप के तहत कराए जा रहे कार्यों के लिए बोर्ड द्वारा सहमति प्राप्त कर स्वीकृति ली गई।

Scroll to Top