ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्टॉल विवाद, मुस्लिम व्यापारियों को मंदिरों में दुकान लगाने से रोका; गृह मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

बेंगलुरु (मानवीय सोच) मुस्लिम व्यापारियों को मंदिरों में स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं देने के कई समूहों के प्रयासों के बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को पुलिस से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखेगी।

ज्ञानेंद्र ने कहा, “मैंने मीडिया में यह (मुस्लिम व्यापारियों को मंदिरों में स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है) देखा है। मैंने पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार कड़ी नजर रखे हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कार्रवाई करेगी।”

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद, कई मंदिर अधिकारियों और मेलों की आयोजन समितियों ने मुस्लिम व्यापारियों के स्टॉल लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सालों से मुसलमान इस तरह के वार्षिक मेलों में मंदिरों में स्टॉल लगाते रहे हैं।

शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने के विरोध की पृष्ठभूमि में, मंदिर के कुछ अधिकारियों और आयोजन समितियों ने उन्हें (मुस्लिमों को) उत्सव में भाग लेने से रोक दिया है, जो राज्य में इस तरह की पहली घटना है। कई संगठनों ने मुस्लिम व्यापारियों की भागीदारी पर आपत्ति जताई थी, क्योंकि उनमें से कई ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दी थीं, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर राज्य के प्रतिबंध को बरकरार रखा गया था।

शिवमोग्गा में ऐतिहासिक ‘कोटे मरिकंबा जात्रा’ की आयोजन समिति ने यह भी कहा है कि 22 मार्च से शुरू होने वाले पांच दिवसीय उत्सव के दौरान केवल हिंदू ही स्टॉल लगा सकते हैं। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा कि देवी मरिकंबा को मंदिर में स्थानांतरित करने के बाद बुधवार से केवल हिंदू दुकानदार ही स्टॉल खोलेंगे।

जात्रा समिति ने पिछले शुक्रवार को एक बैठक की, जिसमें स्टालों को खोलने के तौर-तरीकों पर निर्णय लिया गया, जो मंदिर के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। एएनआई से बात करते हुए, बजरंग दल के एक स्थानीय नेता शोबिथ ने कहा कि हिजाब विवाद की पृष्ठभूमि में अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विहिप नेता दीन दयाल ने कहा, “अतीत में सभी धर्मों के लोगों को स्टॉल लगाने की अनुमति थी। इस साल हमने केवल हिंदू दुकानदारों को अनुमति देने का फैसला किया है।” जात्रा समिति के अध्यक्ष मरियप्पा के एस ने कहा कि मुसलमानों को स्टॉल नहीं लगाने देने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने बप्पनडु श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर के आसपास भड़काऊ पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शशि कुमार ने कहा, “हमने ‘बप्पनडु श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर’ की घटना का संज्ञान लिया है। स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्राधिकरण ने भी इस मुद्दे पर ध्यान दिया है और हम उचित कार्रवाई करेंगे।”

Scroll to Top