मध्य प्रदेश की मंजू सोनी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की अपने खून से बनाई पेंटिंग

भोपाल (मानवीय सोच) फिल्मों और फिल्मी सितारों के लिए हमारे देश में जबर्दस्त दीवानगी है। ऐसी ही दीवानगी देखने को मिल रही है फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर। मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली एक युवती ने इस फिल्म को देखने के बाद अपने खून से एक पेंटिंग बनाई है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने उनके इस एफर्ट की तारीफ की है।

विदिशा की रहने वाली हैं मंजू
अपने खून से ‘द कश्मीर फाइल्स’ की पेंटिंग बनाने वाली महिला का नाम है मंजू सोनी। मंजू सोनी मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली हैं। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मंजू सोनी के इस विशेष प्रयास की खासी तारीफ है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर उनकी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में मंजू द्वारा बनाई गई पेंटिंग, अखबार में प्रकाशित उनकी खबर और ब्लड निकलवाते वक्त खींची गई तस्वीर है।

कहा-मंजू सोनी का नंबर डीएम करें
फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ओमएजी, अविश्वसनीय। मुझे पता नहीं कि क्या कहूं? कैसे मंजू सोनी जी का शुक्रिया अदा करूं? इसके आगे उन्होंने लिखा है, मंजू सोनी जी शत-शत प्रणाम। सम्मान। सिर्फ यही नहीं, विवेक अग्निहोत्री ने लोगों से मंजू सोनी का नंबर भी मांगा। उन्होंने लिखा है कि अगर आपमें से कोई मंजू सोनी जी को जानता है तो कृपया उनका नंबर मुझे डीएम कर दे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *