ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अजीत डोभाल की चीनी विदेश मंत्री से दो टूक- सीमा से हटाओ सेना

नई दिल्ली (मानवीय सोच) चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से करीब एक घंटे बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान भारत ने कहा है बॉर्डर क्षेत्र के बचे हुए इलाके में जल्द और पूरी तरह से सेना को हटाए जाने की जरूरत है ताकि द्विपक्षीय संबंध स्वाभाविक रास्ते पर आ सकें। उन्होंने कहा कि शांति की बहाली से आपसी विश्वास बनाने में मदद मिलेगी।

सकारात्मक बातचीत जारी रखने की आवश्यकता

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत ने शांति की बहाली के लिए राजनयिक, सैन्य स्तर पर सकारात्मक बातचीत जारी रखने की आवश्यकता जताई है। अजित डोभाल ने वांग यी से कहा है कि सुनिश्चित किया जाए कि कार्रवाई समान और परस्पर सुरक्षा की भावना का उल्लंघन नहीं करती है। एक ही दिशा में काम करें और बकाया मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाएं।

2020 की गर्मियों में गलवान घाटी में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के बाद से यह सर्वोच्च स्तर पर पहली बातचीत है। दोनों देशों ने गतिरोध को हल करने के लिए कई दौर की सीमा वार्ता की है। भारत ने पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट की अपील की है। सूत्रों ने बताया कि डोभाल और वांग के बीच आज की बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है।

वांग यी ने अजित डोभाल को चीन आने का निमंत्रण दिया

चीनी पक्ष ने अजित डोभाल से बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए चीन का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। न्योते पर डोभाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह तत्काल मुद्दों को सफलतापूर्वक हल करने के बाद चीन की यात्रा कर सकते हैं।

 

Scroll to Top